bhasadalaya

Pran

Posted in Uncategorized by Nitin Gupta on July 13, 2007

आज नया प्रण लेता हूँ

सत्य जिसे जाना था कल, फिर भी ठुकराया पल पल
आत्मसात कर उसी तथ्य को अब मैं क्षण क्षण लेता हूँ
आज नया प्रण लेता हूँ

नये रास्ते नये नज़ारे, ना जाने क्या मंज़िल आगे
ये अथाह खुशी का सागर या संकट भीषण लेता हूँ?
आज नया प्रण लेता हूँ

विपदा राह में आयेंगी, मोहनी नाच नचायेंगी
थाम सभी मन के द्वंद्वों को, कर हिम्मत द्रढ़ लेता हूँ
आज नया प्रण लेता हूँ

रघुकुल रीति सुनी है हमने, “आज़ाद” की प्रतिज्ञा भी
इन वीरों के साहस का, जुटा एक कण लेता हूँ
आज नया प्रण लेता हूँ

Prateeksha

Posted in Uncategorized by Nitin Gupta on April 24, 2007

ऊब रहा अपनी गलियों से, हृदय डूब रहा सपनों में
तुझे है प्रतीक्षा चमकती राहों में चलने की

मुग्ध हो रहा मय में, मन मोहती मादक शाम
तुझे है प्रतीक्षा धधकते सूरज के ढलने की

नम नयनों में छलने की, बंद बाहों में जलने की
तुझे है प्रतीक्षा पिघलते होंठों पे पिघलने की

जाग!
कब तक भटकेगा मरुथल में प्यासे मृग की भांति
तुझे है प्रतीक्षा फैलती अभिलाशाओं के फलने की!

ये कामनायें कब मिटती हैं, ये चीर द्रौपदी का
प्रतीक्षा कर ओ मनुश्य स्वयँ के सँभलने की

 

Shikayat

Posted in Uncategorized by Nitin Gupta on March 25, 2007

जान निकलती है उनके आब-ए-चेहरे से
आब-ए-चश्मों में उनके हिमायत मिलती है

नज़र मिला लें वो तो धड़कन थम जाती
नज़र चुरायें तो जीने की इनायत मिलती है

होश-ओ-हवास नहीं रहते मेरे जिनके आने से ही
क्या करूं जब उनसे हँसने की हिदायत मिलती है

बयां-ए-हाल-ए-दिल कभी मुमकिन नहीं उनसे
कुछ ना कहूँ तो बच्चों सी शिकायत मिलती है

[आब = brightness, आब = water, चश्मों = eyes, हिमायत = protection]

[इनायत = kindness/favour]

[हवास = senses, हिदायत = advice]

[बयां-ए-हाल-ए-दिल = stating heart's condition, मुमकिन = possible]

Jeev

Posted in Uncategorized by Nitin Gupta on March 18, 2007

आजकल मेरी गाड़ी मुझसे बातें करती है
क्यों कहा उसे निर्जीव! इस बात पर लड़ती है

गाड़ी बोली
सिर्फ़ तू ही नहीं चलता, मैं भी तो चलती हूँ
तेल पीती और बढ़ती आगे, ठिकाने बदलती हूँ
मेंने कहा, हाँ तू चलती तो है
पर कब क्या करना है ये खुद कहाँ सोच पाती है
तुझे जहाँ चालक ले जाये, तू वहीं चली जाती है
मैं जीव हूँ, अपने कर्मों का स्वामी हूँ
और गाड़ी चुप! मेरी बात में दम था

कुछ देर बाद गाड़ी बोली,
सिर्फ़ तू ही नहीं बोलता, मुझमें भी तो आवाज़ है
कभी तीखी खर्राश है, कभी मधुर साज़ है
मेंने कहा, हाँ तेरी आवाज़ तो है
पर तेरे शब्द तू खुद कहाँ है ढूंड़ पाती है
तुझे जैसे कोई चलाये, तेरी वैसी ही आवाज़ आती है
में जीव हूँ, अपने शब्दों का स्वामी हूँ
और गाड़ी चुप! मेरी बात में दम था

थोड़ी देर में फिर गाड़ी बोली
सिर्फ़ तू ही नहीं करता महसूस, मेरे भी अरमान हैं
राहों से दोस्ती है, अच्छे बुरे की पहचान है
मैंने कहा, हाँ तुझे पहचान तो है
पर कब अच्छा लगे कब बुरा, ये तू खुद कहाँ बताती है
जैसी सड़क पे तुझे ले जाऊँ, वैसा ही महसूस कर पाती है
मैं जीव हूँ, अपनी भावनाओं का स्वामी हूँ
और गाड़ी चुप! मेरी बात में दम था

गाड़ी को पराजित कर खुशी से आगे बढ़ रहा हूँ मैं
कि एक गैंद आ लगती है अचानक पीछे शीशे पर
“कौन है साले!”, “दिखता नहीं है क्या!!”, मैं चिल्लाया
गुस्से से तरबतर, बिना विलम्ब के, गाड़ी से बाहर आया
आस पास ना दिखा कोई, मैं थोड़ा सकपकाया
हँसी खुशी सब दूर हुई, था क्रोध मन में छाया
गाड़ी अब भी शान्त थी,
शायद मुस्करा रही थी मुझ पर
कर्मों, शब्दों, भावनाओं के स्वामी पर!
और मैं चुप!

Makaan

Posted in Uncategorized by Nitin Gupta on February 25, 2007

laut raha hoon office se, paidal
tyre puncture ho gaya thaa kuchh din pahle
theek karana hai, is sunday ko zaroor karwaunga
shaam ka waqt hai, bacche patang udaa rahe hain
kuchh to bijli ke taaron mein phansi hui hain

dhoop dhal rahi hai, thand hone lagi hai halki si
suraj gali ke aakhiri makaan ke peeche chala gaya hai
baaki makaanon se kuchh alag lagta hai ye
oopar balcony mein ek kursi rakhi hai
aur ek mote rasse se jhoola tanga hai
shayad koi baitha thaa wahan pahle
abhi bhi dheere dheere hil raha hai

gardan oopar karke dekha maine
koi nazar nahi aata, shayad koi nahi hai
ya shayad koi andar hoga,
khidki aadhi si khuli hai
makaan dekhke purana lagta hai
par safedi chamakti hai deewaron pe,
pichhli diwali pe hi ranga ho maano
yadi dhoop hoti abhi to bahut sundar lagta
siway deewaron pe dikhti kuchh toot-foot ke

ek tasveer tangi hai balcony ki andar waali deewar pe
dikh nahi paa rahi poori, jhoole ke peeche chhupi hai
jharokhe ke kone mein ek gamla rakha hai
laal gulaab khila hai, bahut acchha lag raha hai
lagta hai jaise
lagta hai maano ki….

meri jigyasa badti jaa rahi hai
pata nahi kyun adheer ho raha hoon mein,
milna chahta hoon ismein rahne waalon se
sankdi si seedi chadke oopar pahuncha
‘koi hai’.. ‘hello‘.. ‘koi hai’.. awaaz di maine
koi jawaab nahi aata kahin se

ajeeb log hain, makaan khali chhodke kahan chale gaye
koi chaukidaar bhi nahi hai
inhein fikr nahi hai koi bhi andar aa jaaye!
thhoda gussa aa raha hai mujhe
man karta hai daant lagaun zor se
par kisi ka andar naamo nishaan nahi hai
aashcharya ki baat hai abhi tak kisi ne chori nahi ki
dekho wo titan ki ghadi saamne waali table pe
kal raat ko maine hi to wahan utaarkar rakhi thee

Yaadein

Posted in Uncategorized by Nitin Gupta on February 19, 2007

लौटा दो मेरा अकेलापन
साथ हो नहीं सकते फिर
क्यों पास रहते हो
दिन में मेरी, बातों में
रात में मेरी, नींदों में
सवेरा हो तो, आईने में
साँझ आये, मेरे , गीतों में
क्यों हटती नहीं हैं
यादें तुम्हारी
जितना दूर जाता हूँ मैं
ये उतनी ही बढ़ती जाती हैं
हर एक कदम के साथ
गीली रेत पर बनते हुए
पद-चिन्हों की तरह
मिटा सकती थीं इन्हें
प्यार की नम लहरें जो
अब पहुँच नहीं पातीं
बीच में दीवार है कोई
बहती हैं सिर्फ़
वक्त की खुश्क हवायें
जो और पक्का कर जाती हैं

 

Inteha

Posted in Uncategorized by Nitin Gupta on January 31, 2007

सोचते हैं लोग मेरी
हसरत-ए-ज़फ़ा क्या है
करते आये हैं वो दगा
पनपती मेरी वफ़ा क्या है
ज़र्रा ज़र्रा लुटाता गया
िफर एहसास-ए-नफ़ा क्या है

घड़ी घड़ी इनकार उधर
ता-उम्र मेरी रज़ा क्या है

दर्द इश्क की मंिज़ल है
इश्क दर्द की वज़ह क्या है
दर्द इश्क का हािसल है
दर्द-ए-इश्क पे फ़ज़ा क्या है
दर्द अब बहता रगों में
और इश्क में कज़ा क्या है

पैने नहीं काँटे चमन में
फूल चुनने में मज़ा क्या है

देनी हो गर जुदायी देना
मौत प्यार में सज़ा क्या है

हमें शौक है देखें
िसतम की इन्तहा क्या है

The last line “Hamein shauk hain dekhein sitam ki inteha kya hai” was originally written by Bhagat Singh (yes, The Bhagat Singh) around 80 years ago. Read it long time back in a school book and fell in eternal love immediately (with the line). This composition, all other sentences being my original, is a small tribute to the great marvel. Given a not-so-good command on Urdu, I used google to find some right words. In case some you find some words unfamiliar, here is an almost literal translation:

People wonder what is this desire of mine for being oppressed
She has been treacherous all along, why this flourishing loyalty of mine
I have been losing all bits and pieces, why this feeling of profit

She refuses me every second, why this life-long commitment of mine

Pain is the goal of love, why call love the reason of pain
Pain is the achievement of love, then why the lamentation
Pain now flows through my veins, what else is the destiny in love

What’s the fun in picking flowers, if garden’s thorns aren’t sharp enough

Give me separation if you will, death is not enough punishment in love

My passion is to see the limits of torture.

Baatein

Posted in Uncategorized by Nitin Gupta on December 25, 2006

बहुत कुछ कहना है तुमसे
नहीं जानता क्या
पर जानता हूँ
बहुत कुछ कहना है
एक मौका देती है
हर मुलाकात तुम्हारी
पर शब्द नहीं मिलते
शब्द मिलते हैं तो
जुड़ नहीं पाते
जुड़ने की कोशिश में
फ़िर बिखर जाते
मानो कोई महल हो
ताश के पत्तों का
एक पत्ता गलत लग गया
तो सारे गिर जाते हैं
फिर सोचता हूँ नया नक्शा
और एक महल बनाता हूँ
वो भी गिर जाता
या शायद मैं गिराता हूँ
बन ना सका महल तो
पर इस जुस्तज़ू में
नक्शे भरना सीख गया हूँ
कह ना सका
तुमसे दो लव्ज़ भी
पर दिन भर बातें
खुद से करना सीख गया हूँ

Songs

Posted in Uncategorized by Nitin Gupta on December 13, 2006

For the first time in my life, I was involved in music composition last week, in not one but two songs!

The first one, Mujhko Kya Pata, is a sweet concept from Panju. Vocals by Panju and Anshuman, lyrics by Panju and me, instrumentation by Panju, and some special effects by Diwaker.
Listen/Download

The second one, UCSD Song, is a college song devoted to our lovely university called UCSD in a great city called San Diego. Vocals by Anup, lyrics by me, guitar by Anup and tabla by Ustad Aditya. All done in a day, that’s Anup’s genius!
Listen/Download

Navoday

Posted in Uncategorized by Nitin Gupta on December 5, 2006

गिर गया तो क्या, उठ, फिर देख आसमान को
इतनी आसानी से अपने ख्वाबों को नहीं तोड़ा करते

मुश्किल हो चाहे जितना, इक भरसक प्रयास तो कर
बनने से पहले ही बुलबुलों को नहीं फोड़ा करते

रुकावटें राह में आयेंगी, विचलित ना होना तू,
फेंके हुए पत्थर नदियों का रुख नहीं मोड़ा करते

ज़िम्मेदारी उठा ऐ माली खुद के लगाये पौधे की
नवजात शिशुओं को मँझधार में नहीं छोड़ा करते

अब समय है नये उदय का, भुला उन कढ़वी यादों को
पुराने घावों को नये पड़ावों से नहीं जोड़ा करते