bhasadalaya

Aag

Posted in Uncategorized by Nitin Gupta on October 6, 2007

एक बार घर में छोटी सी
आग लग गयी
मैं चिल्लाया, लोग आये,
बोले क्या हुआ
देखा चूल्हे के पास कुछ कागज़ पड़े थे
कागज़ हटाये, पानी डाला
आग भग गयी!

एक बार घर में छोटी सी
आग लग गयी
मैं चीखा, लोग आये,
बोले क्या हुआ
देखा पूजाघर का दिया गिरा था
दिया सीधा किया, पानी डाला
आग भग गयी!

आज घर में हलका सा
धुआँ महसूस हुआ
मैंने आवाज़ दी, लोग आये
बोले क्या हुआ
-आग!
-कहाँ?
-धुआँ?
-अहं!

मैं चुप हो गया
लोग चले गये कहकर
ज्यादा सोचने से वहम
अकसर पल जाता है
ठीक कहते हैं,
फिर भी डरता हूँ
चिंगारी रह जाये अगर
घर जल जाता है

2 Responses

Subscribe to comments with RSS.

  1. nikhil said, on November 12, 2007 at 6:07 pm

    lagta hai isi kavita ke prerit ho kar san diego wild fire lagi..

  2. Ravish said, on November 19, 2007 at 12:13 pm

    Well said. I have also started using the Hindi fonts in my poems instead of English fonts.

    Cheers!!!


Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.